Home ज्योतिष ज्ञानअंक शास्त्र मूलांक 7

मूलांक 7

by CKadmin

जिन व्यक्तियों का जन्मदिन 7, 16, और 25 में से किसी भी एक तिथि में हो तो उस जातकों का मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ अंक ज्योतिषी 7 अंक को चन्द्रमा का अंक भी मानते हैं।

7 मूलांक वाले व्यक्ति का साहित्य की तरफ रुझान होता है। यह अनेक गुप्त प्रतिभा छुपाये होते हैं। ऐसे जातक बहुत अध्ययनशील और कल्पनाशील होते हैं। छोटी से बात को विस्तार में समझाना इनको खुब आता है। ये धार्मिक प्रवृति के होते हैं, परन्तु राहु का शेष हिस्सा होने के कारण पुरानी रीतियों से दूर रहते हैं। धर्म के नाम पर आडम्बर करना इनको पसंद नहीं होता है। 7 अंक मोक्ष प्रदान करने वाला अंक भी कहलाता है।

मूलांक 7 वाले जातकों का यदि प्रेम सम्बन्ध हो तो प्रायः वो टिकता नहीं है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद होते हैं। इस अंक के व्यक्तियों को बच्चों से बहुत प्यार होता है।

शिक्षा के प्रति मूलांक 7 वाले जातकों की विशेष रूचि रहती है। प्राथमिक शिक्षा में स्वास्थ्य के कारण कुछ व्यवधान आ सकता है परन्तु उच्च शिक्षा में कोई दिक्कत नहीं होती है। ऐसे जातक कई विदेशी भाषा भी सिखाते हैं। धर्म के प्रति रूचि होने के कारण धार्मिक ग्रन्थ पढ़ना इनको बहुत पसंद होता है।

इन जातकों को धन इनकी मेहनत के अनुसार ही प्राप्त होता है। धर्म-कर्म में ये अपना अधिकांश धन व्यय करते हैं।

इन जातकों को यात्रा करने का बहुत शौक होता है। इस कारण इनकी समुद्रिक और हवाई यात्रा होती रहती है। प्रायः यात्रा से इनको लाभ होता है। ये अच्छे वकील और न्यायधीश होते हैं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से मूलांक 7 वाले जातक कमज़ोर होते हैं। इन व्यक्तियों को पेट की बीमारी, रक्तचाप, त्वचा रोग, नज़र कमज़ोर होने की शिकायत रहती है।

मूलांक 7 वाले जातकों को निम्न सलाह दी जाती है: –

–    गणेश जी की आराधना करें।

–    कुत्ता पालें।

–    हनुमान चालीसा का पाठ करें।

–    सोना धारण करना शुभ फलदायक होता है।

0 comment

Related Articles