Home ज्योतिष ज्ञानअंक शास्त्र मूलांक 8

मूलांक 8

by CKadmin

जिन व्यक्तियों की जन्म तिथि 8, 17, 26 हो उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले व्यक्ति कुछ बहुत महत्वपूर्ण कार्य करते है, परन्तु इन को जीवन में बहुत संघर्ष भी करना पड़ता है फिर भी इनको समाज अपेक्षित मान्यता नहीं देता, इसलिए इनको अकेला रहना पसंद होता है। इनको बाहरी देखावा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ऐसे व्यक्ति स्वभाव से रूखे, शुष्क, गंभीर और कठोर दिल के होते हैं। इनको जीवन में बहुत कठिनाइयों और समस्याओं का सामना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। यह कार्य को निष्ठापूर्वक निभाते हैं। जिस प्रकार शनि देव धीरे-धीरे चलते है, उसी प्रकार मूलांक 8 वाले जातक को जीवन में सफलता बहुत धीरे-धीरे ही मिलती है। उच्च पद प्राप्त करने हेतु ये कार्यरत रहते हैं और उसके लिए किसी भी प्रकार का बलिदान देने के लिए सज्ज रहते हैं। ऐसे जातक बहुत ही जिद्दी होते हैं और अपनी बात मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

पारिवारिक जीवन सामान्य रहता है, पर इनका अपने पिता के साथ अक्सर वैचारिक मतभेद होता रहता है। इनका विवाह अक्सर देरी से होता है। मूलांक 8 वाले जातकों को वैवाहित जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संतान प्राप्ति में भी विलम्भ होता है।

शिक्षा प्राप्ति के लिए इनको संघर्ष करना पड़ता है। कई बार ये अपनी शिक्षा अधूरे में ही छोड़ देते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है क्योंकि इनको धन जोड़ने की आदत होती है। बेकार का खर्चा करना इनको पसंद नहीं होता।

व्यवसाय के रूप में ये ठेकेदारी, मशीनरी के काम, को चुन सकते हैं। यह सफ़ल बिमा एजेंट, कैमिस्ट भी होते हैं।

इन जातकों को दीर्घकालीन रोग होने की संभावना होती है। शारीरिक कष्ट, चिंता और दुर्घटना भी हो सकती है। इनको लीवर, त्वचा के रोग होने की संभावना होती है।

मूलांक 8 वाले जातकों को निम्न सलाह दी जाती है: –

–    शनिवार के लिए व्रत रखें।

–    हनुमान जी की आराधना करें।

–    ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

–    शराब से दूर रहें। 

0 comment

Related Articles