Home ज्योतिष ज्ञानअंक शास्त्र मूलांक 9

मूलांक 9

by CKadmin

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तिथि में जन्में जातक का मूलांक 9 होता है। इस अंक के स्वामी मंगल देव होते हैं। मंगल ग्रह उत्साह और ऊर्जा का प्रतिक है। मूलांक 9 वाले जातक बहुत साहसी होते हैं और ये किसी भी परिस्थिति का सामना करने से घबराते नहीं हैं। इनको अनुशासन बहुत पसंद होता है। इसलिए ये लोग पुलिस, फौज एवं अन्य साहसिक कामों में काफी सफल होते हैं। स्वभाव से यह थोड़े क्रोधी होते हैं। अगर ये लोग अपने क्रोध पर संयम रखे तो बहुत सफल हो सकते हैं। कोई भी बात साफ़-साफ़ मुंह पर बोलने से हिचकिचाते नहीं हैं। इन लोगों स्वतन्त्र रूप से काम करना पसंद है, निर्णय तो तुरंत लेने की प्रतिभा मूलांक 9 में भरी हुई है। इन लोगों को चापलूसी करवाना बहुत पसंद होता है। कला और विज्ञान में इनका विशेष रुझान रहता है। सामान्यतः इनका गृहस्थ जीवन साधारण रहता है। इनके मित्र बहुत होते हैं। मूलांक 9 वाले व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति काफ़ी मजबूत होती है। इनको विरासत में भी काफ़ी ज़मीन जायदाद मिल जाती है। इन जातकों का ससुराल पक्ष भी आर्थिक रूप से समृद्ध होता है।

मूलांक 9 वाले जातक तीक्ष्ण बुद्धि के मालिक होते हैं। इनको तकनीकी क्षेत्र में बहुत सफलता प्राप्त होती हैं। प्रारंभिक शिक्षा में कुछ परेशानियां जरुर उठानी पड़ती हैं परन्तु इनको उच्च स्तर की शिक्षा में बहुत सफलता प्राप्त होती है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो इन जातकों को सिर दर्द, रक्त विकार, पेट से सम्बंधित रोगों से अक्सर परेशान होना पड़ता है। मंगल अग्नि का कारक भी है, अतः इनको जलने का ख़तरा भी बना रहता है। यात्रा करते समय दुर्घटना एवं चोट लगने की आशंका रहती है।

मूलांक 9 वाले जातकों को निम्न सलाह दी जाती है: –

–    मंगलवार का व्रत रखना रखें।

–    नित्य हनुमान जी की उपासना करें।

–    शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

–    शराब का सेवन ना करें।

0 comment

Related Articles