Home आध्यात्म शिव भगवान के दस अवतार और उनकी शक्तियां

शिव भगवान के दस अवतार और उनकी शक्तियां

by CKadmin

कहते हैं कि त्रिदेवों में भगवान शिव सबसे सरल साध्य हैं। वे बहुत ही भोले हैं व बहुत जल्दी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों को कष्ट में नहीं देख सकते। यदि सम्पूर्ण समर्पण के साथ भगवान शिव की स्तुति की जाए तो भोले बाबा अपने भक्त को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। भगवान शिव का हर अवतार अपने भक्तों के लिए कल्याणकारी है। शिव भगवान के प्रत्येक अवतार की भक्ति व्यक्ति को सुख, सौभाग्य, समृद्धि, आरोग्य व मोक्ष प्रदान करती है।

शिव भगवान के दस महाअवतार व उनकी शक्तियां निम्नप्रकार हैं।

1. महाकाल: शिव भगवान के दस मुख्य अवतारों में पहला अवतार महाकाल के नाम से जाना जाता है। यह अपने भक्तों को मोक्ष प्रदान करता है। इस अवतार की शक्ति महाकाली के नाम से प्रख्यात है।

2. तार: दूसरे अवतार को तार नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है। इस अवतार की शक्ति का नाम तारादेवी है। ये अपने भक्त को मुक्ति व सुख प्रदान करता है।

3. बाल भुवनेश: यह शिव भगवान के दस अवतारों में से तीसरा अवतार है जिसका नाम बाल भुवनेश है। इस अवतार की शक्ति बाला भुवनेश्वरी के नाम से जानी जाती हैं। ये अपने भक्त को सुख समृद्धि देते हैं।

4. षोड़श श्री विद्येश: शिव भगवान का यह चौथा अवतार षोड़श श्री विद्येश उनके भक्तों को भोग व मोक्ष प्राप्त करवाता हैं। इस अवतार की शक्ति षोडशी-श्रीविद्या के नाम से जानी जाती हैं।

5. भैरव: यह भगवान शिव का पाँचवा अवतार है जो भैरव नाम से प्रसिद्ध है। यह अपने भक्तों की भय से मुक्ति करता है व उनकी मनोकामनाओं को पूरा करता है। इस अवतार की शिवा शक्ति को भैरवी नाम से जाना जाता है।

6. छिन्नमस्तक: दस शिव अवतारों में छठा अवतार छिन्नमस्तक के नाम से जाना जाता है। इस अवतार की शक्ति का नाम छिन्नमस्ता माता हैं।

7. धूमवान: भगवान शिव का सातवाँ अवतार धूमवान के नाम से विख्यात हुआ। यह अपने भक्तों के सम्पूर्ण मनोरथों को हल करता है। इस अवतार की शिवा शक्ति को धूमावति कहा जाता है।

8. बगलामुख: शिव के आठवें अवतार को बगलामुख के नाम से जाना जाता है। इस अवतार की महान शक्ति को माँ बगलामुखी कहा जाता है। यह अपने भक्तों को शत्रुओं पर विजय प्रदान करती है।

9. मातङ्ग: नौवाँ अवतार मातङ्ग नाम से प्रख्यात है। इस अवतार की शक्ति को मातङ्गी नाम से जाना जाता है। अपने भक्तों की सम्पूर्ण अभिलाषाओं को पूरा करते हैं।

10. कमल: शिव भगवान के दसवें अवतार का नाम कमल है। इस अवतार की शिवा शक्ति का नाम कमला देवी है। यह अवतार अपने भक्तों को हर प्रकार के कष्टों का निवारण करता है।

0 comment

Related Articles